इब्रानियों १:११
वे तो नाश हो जाएँगे ; परन्तु तू बना रहेगा और वे सब वस्त्र के समान पुराने हो जाएँगे।इब्रानियों १:११ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Hebrews 1:11
- They will perish, but you continue. They all will grow old like a garment does.
- ગુજરાતી — હિબ્રૂઓને પત્ર ૧:૧૧
- તેઓ નાશ પામશે, પણ તમે કાયમ રહો છો; તેઓ સર્વ વસ્ત્રની માફક જીર્ણ થઈ જશે;
संदर्भ में
९तूने धार्मिकता से प्रेम और अधर्म से बैर रखा; इस कारण परमेश्वर, तेरे परमेश्वर, ने तेरे साथियों से बढ़कर हर्षरूपी तेल से तेरा अभिषेक किया।” (भज. 45:7)
१०और यह कि, “हे प्रभु, आदि में तूने पृथ्वी की नींव डाली, और स्वर्ग तेरे हाथों की कारीगरी है। (भज. 102:25, उत्प. 1:1)
११वे तो नाश हो जाएँगे ; परन्तु तू बना रहेगा और वे सब वस्त्र के समान पुराने हो जाएँगे।
१२और तू उन्हें चादर के समान लपेटेगा, और वे वस्त्र के समान बदल जाएँगे: पर तू वही है और तेरे वर्षों का अन्त न होगा।” (इब्रा. 13:8, भज. 102:25,26)
१३और स्वर्गदूतों में से उसने किस से कब कहा, “तू मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों के नीचे की चौकी न कर दूँ?” (मत्ती 22:44, भज. 110:1)
