इब्रानियों ४:९
इसलिए जान लो कि परमेश्वर के लोगों के लिये सब्त का विश्राम बाकी है।इब्रानियों ४:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Hebrews 4:9
- There remains therefore a Sabbath rest for the people of God.
- ગુજરાતી — હિબ્રૂઓને પત્ર ૪:૯
- એ માટે ઈશ્વરના લોકોને માટે વિશ્રામનો વાર હજી બાકી રહેલો છે.
संदर्भ में
७तो फिर वह किसी विशेष दिन को ठहराकर इतने दिन के बाद दाऊद की पुस्तक में उसे ‘आज का दिन’ कहता है, जैसे पहले कहा गया, “यदि आज तुम उसका शब्द सुनो, तो अपने मनों को कठोर न करो।” (भज. 95:7-8)
८और यदि यहोशू उन्हें विश्राम में प्रवेश करा लेता, तो उसके बाद दूसरे दिन की चर्चा न होती। (व्यव. 31:7, यहो. 22:4)
९इसलिए जान लो कि परमेश्वर के लोगों के लिये सब्त का विश्राम बाकी है।
१०क्योंकि जिसने उसके विश्राम में प्रवेश किया है, उसने भी परमेश्वर के समान अपने कामों को पूरा करके विश्राम किया है। (प्रका. 14:13, उत्प. 2:2)
११इसलिए हम उस विश्राम में प्रवेश करने का प्रयत्न करें, ऐसा न हो, कि कोई जन उनके समान आज्ञा न मानकर गिर पड़े। (इब्रा. 4:1, 2 पत. 1:10,11)
