यशायाह ३६:१४
राजा यह कहता है, ‘ हिजकिय्याह तुम को धोखा न दे , क्योंकि वह तुम्हें बचा न सकेगा।यशायाह ३६:१४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Isaiah 36:14
- The king says, ‘Don’t let Hezekiah deceive you; for he will not be able to deliver you.
- ગુજરાતી — યશાયા ૩૬:૧૪
- રાજા કહે છે: ‘હિઝકિયાથી તમે છેતરાશો નહિ; કેમ કે તે તમને છોડાવી શકશે નહિ.
संदर्भ में
१२रबशाके ने कहा, “क्या मेरे स्वामी ने मुझे तेरे स्वामी ही के या तुम्हारे ही पास ये बातें कहने को भेजा है? क्या उसने मुझे उन लोगों के पास नहीं भेजा जो शहरपनाह पर बैठे हैं जिन्हें तुम्हारे संग अपनी विष्ठा खाना और अपना मूत्र पीना पड़ेगा?”
१३तब रबशाके ने खड़े होकर यहूदी भाषा में ऊँचे शब्द से कहा, “महाराजाधिराज अश्शूर के राजा की बातें सुनो!
१४राजा यह कहता है, ‘ हिजकिय्याह तुम को धोखा न दे , क्योंकि वह तुम्हें बचा न सकेगा।
१५ऐसा न हो कि हिजकिय्याह तुम से यह कहकर यहोवा का भरोसा दिलाने पाए कि यहोवा निश्चय हमको बचाएगा कि यह नगर अश्शूर के राजा के वश में न पड़ेगा।
१६हिजकिय्याह की मत सुनो; अश्शूर का राजा कहता है, भेंट भेजकर मुझे प्रसन्न करो और मेरे पास निकल आओ; तब तुम अपनी-अपनी दाखलता और अंजीर के वृक्ष के फल खा पाओगे, और अपने-अपने कुण्ड का पानी पिया करोगे;
