यशायाह ४०:२९
वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ्य देता है।यशायाह ४०:२९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Isaiah 40:29
- He gives power to the weak. He increases the strength of him who has no might.
- ગુજરાતી — યશાયા ૪૦:૨૯
- થાકેલાને તે બળ આપે છે તથા નિર્બળ થયેલાંને પુષ્કળ જોર આપે છે.
संदर्भ में
२७हे याकूब, तू क्यों कहता है, हे इस्राएल तू क्यों बोलता है, “मेरा मार्ग यहोवा से छिपा हुआ है, मेरा परमेश्वर मेरे न्याय की कुछ चिन्ता नहीं करता?”
२८क्या तुम नहीं जानते? क्या तुम ने नहीं सुना? यहोवा जो सनातन परमेश्वर और पृथ्वी भर का सृजनहार है, वह न थकता, न श्रमित होता है, उसकी बुद्धि अगम है।
२९वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ्य देता है।
३०तरूण तो थकते और श्रमित हो जाते हैं, और जवान ठोकर खाकर गिरते हैं;
३१परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएँगे, वे उकाबों के समान उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे।
