यशायाह ८:५
यहोवा ने फिर मुझसे कहा,यशायाह ८:५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Isaiah 8:5
- The LORD spoke to me yet again, saying,
- ગુજરાતી — યશાયા ૮:૫
- વળી યહોવાહે ફરીથી મારી સાથે વાત કરી ને કહ્યું,
संदर्भ में
३मैं अपनी पत्नी के पास गया, और वह गर्भवती हुई और उसके पुत्र उत्पन्न हुआ। तब यहोवा ने मुझसे कहा, “उसका नाम महेर्शालाल्हाशबज रख;
४क्योंकि इससे पहले कि वह लड़का बापू और माँ पुकारना जाने, दमिश्क और सामरिया दोनों की धन-सम्पत्ति लूटकर अश्शूर का राजा अपने देश को भेजेगा।”
५यहोवा ने फिर मुझसे कहा,
६“इसलिए कि लोग शीलोह के धीरे धीरे बहनेवाले सोते को निकम्मा जानते हैं, और रसीन और रमल्याह के पुत्र के संग एका करके आनन्द करते हैं,
७इस कारण सुन, प्रभु उन पर उस प्रबल और गहरे महानद को, अर्थात् अश्शूर के राजा को उसके सारे प्रताप के साथ चढ़ा लाएगा; और वह उनके सब नालों को भर देगा और सारे तटों से छलककर बहेगा;
