यिर्मयाह २९:४
उसमें लिखा था: “जितने लोगों को मैंने यरूशलेम से बन्दी करके बाबेल में पहुँचवा दिया है , उन सभी से इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है।यिर्मयाह २९:४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Jeremiah 29:4
- The LORD of Armies, the God of Israel, says to all the captives whom I have caused to be carried away captive from Jerusalem to Babylon:
- ગુજરાતી — યર્મિયા ૨૯:૪
- જે બંદીવાનોને યરુશાલેમથી બાબિલના બંદીવાસમાં મોકલી દીધા છે તે સર્વને “સૈન્યોના યહોવાહ, ઇઝરાયલના ઈશ્વર કહે છે કે;
संदर्भ में
२यह पत्री उस समय भेजी गई, जब यकोन्याह राजा और राजमाता, खोजे, यहूदा और यरूशलेम के हाकिम, लोहार और अन्य कारीगर यरूशलेम से चले गए थे।
३यह पत्री शापान के पुत्र एलासा और हिल्किय्याह के पुत्र गमर्याह के हाथ भेजी गई, जिन्हें यहूदा के राजा सिदकिय्याह ने बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के पास बाबेल को भेजा।
४उसमें लिखा था: “जितने लोगों को मैंने यरूशलेम से बन्दी करके बाबेल में पहुँचवा दिया है , उन सभी से इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है।
५घर बनाकर उनमें बस जाओ; बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ।
६ब्याह करके बेटे-बेटियाँ जन्माओ; और अपने बेटों के लिये स्त्रियाँ ब्याह लो और अपनी बेटियाँ पुरुषों को ब्याह दो, कि वे भी बेटे-बेटियाँ जन्माएँ; और वहाँ घटो नहीं वरन् बढ़ते जाओ।
