यिर्मयाह ४८:१३
तब जैसे इस्राएल के घराने को बेतेल से लज्जित होना पड़ा , जिस पर वे भरोसा रखते थे, वैसे ही मोआबी लोग कमोश से लज्जित होंगे।यिर्मयाह ४८:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Jeremiah 48:13
- Moab will be ashamed of Chemosh, as the house of Israel was ashamed of Bethel, their confidence.
- ગુજરાતી — યર્મિયા ૪૮:૧૩
- જેમ ઇઝરાયલીઓ બેથેલ પર વિશ્વાસ રાખી અને ફજેત થયા છે. તેમ કમોશ પર વિશ્વાસ રાખીને મોઆબ ફજેત થશે.
संदर्भ में
११“मोआब बचपन ही से सुखी है, उसके नीचे तलछट है, वह एक बर्तन से दूसरे बर्तन में उण्डेला नहीं गया और न बँधुआई में गया; इसलिए उसका स्वाद उसमें स्थिर है, और उसकी गन्ध ज्यों की त्यों बनी रहती है।
१२इस कारण यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आएँगे, कि मैं लोगों को उसके उण्डेलने के लिये भेजूँगा, और वे उसको उण्डेलेंगे, और जिन घड़ों में वह रखा हुआ है, उनको खाली करके फोड़ डालेंगे।
१३तब जैसे इस्राएल के घराने को बेतेल से लज्जित होना पड़ा , जिस पर वे भरोसा रखते थे, वैसे ही मोआबी लोग कमोश से लज्जित होंगे।
१४“तुम कैसे कह सकते हो कि हम वीर और पराक्रमी योद्धा हैं?
१५मोआब तो नाश हुआ, उसके नगर भस्म हो गए और उसके चुने हुए जवान घात होने को उतर गए, राजाधिराज, जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, उसकी यही वाणी है।
