यिर्मयाह ५:४
फिर मैंने सोचा, “ये लोग तो कंगाल और मूर्ख ही हैं ; क्योंकि ये यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम नहीं जानते।यिर्मयाह ५:४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Jeremiah 5:4
- Then I said, “Surely these are poor. They are foolish; for they don’t know the LORD’s way, nor the law of their God.
- ગુજરાતી — યર્મિયા ૫:૪
- પછી મેં કહ્યું, “ખરેખર તેઓ ડરપોક લોકો છે. તેઓ મૂર્ખ છે, તેઓ યહોવાહના માર્ગો અને તેઓના ઈશ્વરના નિયમો જાણતા નથી.
संदर्भ में
२यद्यपि उसके निवासी यहोवा के जीवन की शपथ भी खाएँ, तो भी निश्चय वे झूठी शपथ खाते हैं।
३हे यहोवा, क्या तेरी दृष्टि सच्चाई पर नहीं है? तूने उनको दुःख दिया, परन्तु वे शोकित नहीं हुए; तूने उनको नाश किया, परन्तु उन्होंने ताड़ना से भी नहीं माना। उन्होंने अपना मन चट्टान से भी अधिक कठोर किया है; उन्होंने पश्चाताप करने से इन्कार किया है।
४फिर मैंने सोचा, “ये लोग तो कंगाल और मूर्ख ही हैं ; क्योंकि ये यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम नहीं जानते।
५इसलिए मैं बड़े लोगों के पास जाकर उनको सुनाऊँगा; क्योंकि वे तो यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम जानते हैं।” परन्तु उन सभी ने मिलकर जूए को तोड़ दिया है और बन्धनों को खोल डाला है।
६इस कारण वन में से एक सिंह आकर उन्हें मार डालेगा, निर्जल देश का एक भेड़िया उनको नाश करेगा। और एक चीता उनके नगरों के पास घात लगाए रहेगा, और जो कोई उनमें से निकले वह फाड़ा जाएगा; क्योंकि उनके अपराध बहुत बढ़ गए हैं और वे मुझसे बहुत ही दूर हट गए हैं।
