यिर्मयाह ७:३
सेनाओं का यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, यह कहता है, अपनी-अपनी चाल और काम सुधारो , तब मैं तुम को इस स्थान में बसे रहने दूँगा।यिर्मयाह ७:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Jeremiah 7:3
- The LORD of Armies, the God of Israel says, “Amend your ways and your doings, and I will cause you to dwell in this place.
- ગુજરાતી — યર્મિયા ૭:૩
- સૈન્યોના યહોવાહ, ઇઝરાયલના ઈશ્વર આ પ્રમાણે કહે છે; તમારાં આચરણ તથા તમારી કરણીઓ સુધારો, તો હું તમને આ સ્થળે રહેવા દઈશ.
संदर्भ में
१जो वचन यहोवा की ओर से यिर्मयाह के पास पहुँचा वह यह है:
२“यहोवा के भवन के फाटक में खड़ा हो, और यह वचन प्रचार कर, और कह, हे सब यहूदियों, तुम जो यहोवा को दण्डवत् करने के लिये इन फाटकों से प्रवेश करते हो, यहोवा का वचन सुनो।
३सेनाओं का यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, यह कहता है, अपनी-अपनी चाल और काम सुधारो , तब मैं तुम को इस स्थान में बसे रहने दूँगा।
४तुम लोग यह कहकर झूठी बातों पर भरोसा मत रखो, ‘यही यहोवा का मन्दिर है; यही यहोवा का मन्दिर, यहोवा का मन्दिर।’
५“यदि तुम सचमुच अपनी-अपनी चाल और काम सुधारो, और सचमुच मनुष्य-मनुष्य के बीच न्याय करो,
