अय्यूब २४:२
कुछ लोग भूमि की सीमा को बढ़ाते, और भेड़-बकरियाँ छीनकर चराते हैं।अय्यूब २४:२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Job 24:2
- There are people who remove the landmarks. They violently take away flocks, and feed them.
- ગુજરાતી — અયૂબ ૨૪:૨
- ખેતરની હદને ખસેડનાર લોક તો છે; તેઓ જુલમથી ટોળાંને ચોરી જઈને તેમને ચરાવે છે.
संदर्भ में
१“सर्वशक्तिमान ने दुष्टों के न्याय के लिए समय क्यों नहीं ठहराया, और जो लोग उसका ज्ञान रखते हैं वे उसके दिन क्यों देखने नहीं पाते?
२कुछ लोग भूमि की सीमा को बढ़ाते, और भेड़-बकरियाँ छीनकर चराते हैं।
३वे अनाथों का गदहा हाँक ले जाते , और विधवा का बैल बन्धक कर रखते हैं।
४वे दरिद्र लोगों को मार्ग से हटा देते, और देश के दीनों को इकट्ठे छिपना पड़ता है।
