अय्यूब २९:१५
मैं अंधों के लिये आँखें, और लँगड़ों के लिये पाँव ठहरता था।अय्यूब २९:१५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Job 29:15
- I was eyes to the blind, and feet to the lame.
- ગુજરાતી — અયૂબ ૨૯:૧૫
- હું અંધજનોની આંખ સમાન હતો; હું અપંગ માટે પગ સમાન હતો.
संदर्भ में
१३जो नाश होने पर था मुझे आशीर्वाद देता था, और मेरे कारण विधवा आनन्द के मारे गाती थी।
१४मैं धार्मिकता को पहने रहा, और वह मुझे ढांके रहा; मेरा न्याय का काम मेरे लिये बागे और सुन्दर पगड़ी का काम देता था।
१५मैं अंधों के लिये आँखें, और लँगड़ों के लिये पाँव ठहरता था।
१६दरिद्र लोगों का मैं पिता ठहरता था, और जो मेरी पहचान का न था उसके मुकद्दमे का हाल मैं पूछताछ करके जान लेता था।
१७मैं कुटिल मनुष्यों की डाढ़ें तोड़ डालता, और उनका शिकार उनके मुँह से छीनकर बचा लेता था।
