अय्यूब ३०:१
“परन्तु अब जिनकी आयु मुझसे कम है , वे मेरी हँसी करते हैं, वे जिनके पिताओं को मैं अपनी भेड़-बकरियों के कुत्तों के काम के योग्य भी न जानता था।अय्यूब ३०:१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Job 30:1
- “But now those who are younger than I have me in derision, whose fathers I considered unworthy to put with my sheep dogs.
- ગુજરાતી — અયૂબ ૩૦:૧
- પરંતુ હવે જે મારા કરતાં ઉંમરમાં નાના છે જેઓના પિતાઓને હું મારા ટોળાંના કૂતરાઓની હરોળમાં પણ ન રાખું તેટલા નીચા ગણતો, તેઓ આજે મારી હાંસી કરે છે.
संदर्भ में
१“परन्तु अब जिनकी आयु मुझसे कम है , वे मेरी हँसी करते हैं, वे जिनके पिताओं को मैं अपनी भेड़-बकरियों के कुत्तों के काम के योग्य भी न जानता था।
२उनके भुजबल से मुझे क्या लाभ हो सकता था? उनका पौरुष तो जाता रहा।
३वे दरिद्रता और काल के मारे दुबले पड़े हुए हैं, वे अंधेरे और सुनसान स्थानों में सुखी धूल फाँकते हैं।
