यूहन्ना १६:३१
यह सुन यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम अब विश्वास करते हो?यूहन्ना १६:३१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — John 16:31
- Jesus answered them, “Do you now believe?
- ગુજરાતી — યોહાન ૧૬:૩૧
- ઈસુએ તેઓને ઉત્તર આપ્યો કે, ‘શું હવે તમે વિશ્વાસ કરો છો?
संदर्भ में
२९उसके चेलों ने कहा, “देख, अब तो तू खुलकर कहता है, और कोई दृष्टान्त नहीं कहता।
३०अब हम जान गए, कि तू सब कुछ जानता है, और जरूरत नहीं कि कोई तुझ से प्रश्न करे, इससे हम विश्वास करते हैं, कि तू परमेश्वर की ओर से आया है।”
३१यह सुन यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम अब विश्वास करते हो?
३२देखो, वह घड़ी आती है वरन् आ पहुँची कि तुम सब तितर-बितर होकर अपना-अपना मार्ग लोगे, और मुझे अकेला छोड़ दोगे, फिर भी मैं अकेला नहीं क्योंकि पिता मेरे साथ है। (यूह. 8:29)
३३मैंने ये बातें तुम से इसलिए कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बाँधो, मैंने संसार को जीत लिया है।”
