यूहन्ना १७:१५
मैं यह विनती नहीं करता, कि तू उन्हें जगत से उठा ले, परन्तु यह कि तू उन्हें उस दुष्ट से बचाए रख।यूहन्ना १७:१५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — John 17:15
- I pray not that you would take them from the world, but that you would keep them from the evil one.
- ગુજરાતી — યોહાન ૧૭:૧૫
- તમે તેઓને દુનિયામાંથી લઈ લો એવી પ્રાર્થના હું કરતો નથી, પણ તમે તેઓને દુષ્ટથી દૂર રાખો.
संदर्भ में
१३परन्तु अब मैं तेरे पास आता हूँ, और ये बातें जगत में कहता हूँ, कि वे मेरा आनन्द अपने में पूरा पाएँ।
१४मैंने तेरा वचन उन्हें पहुँचा दिया है, और संसार ने उनसे बैर किया, क्योंकि जैसा मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं।
१५मैं यह विनती नहीं करता, कि तू उन्हें जगत से उठा ले, परन्तु यह कि तू उन्हें उस दुष्ट से बचाए रख।
१६जैसे मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं।
१७सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर : तेरा वचन सत्य है।
