यूहन्ना १९:८
जब पिलातुस ने यह बात सुनी तो और भी डर गया।यूहन्ना १९:८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — John 19:8
- When therefore Pilate heard this saying, he was more afraid.
- ગુજરાતી — યોહાન ૧૯:૮
- તે વાત સાંભળીને પિલાત વધારે ગભરાયો;
संदर्भ में
६जब प्रधान याजकों और प्यादों ने उसे देखा, तो चिल्लाकर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर!” पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम ही उसे लेकर क्रूस पर चढ़ाओ; क्योंकि मैं उसमें दोष नहीं पाता।”
७यहूदियों ने उसको उत्तर दिया, “हमारी भी व्यवस्था है और उस व्यवस्था के अनुसार वह मारे जाने के योग्य है क्योंकि उसने अपने आपको परमेश्वर का पुत्र बताया।” (लैव्य. 24:16)
८जब पिलातुस ने यह बात सुनी तो और भी डर गया।
९और फिर किले के भीतर गया और यीशु से कहा, “तू कहाँ का है?” परन्तु यीशु ने उसे कुछ भी उत्तर न दिया।
१०पिलातुस ने उससे कहा, “मुझसे क्यों नहीं बोलता? क्या तू नहीं जानता कि तुझे छोड़ देने का अधिकार मुझे है और तुझे क्रूस पर चढ़ाने का भी मुझे अधिकार है।”
