यूहन्ना २०:३
तब पतरस और वह दूसरा चेला निकलकर कब्र की ओर चले।यूहन्ना २०:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — John 20:3
- Therefore Peter and the other disciple went out, and they went toward the tomb.
- ગુજરાતી — યોહાન ૨૦:૩
- તેથી પિતર તથા તે બીજો શિષ્ય કબર તરફ જવા રવાના થયા.
संदर्भ में
१सप्ताह के पहले दिन मरियम मगदलीनी भोर को अंधेरा रहते ही कब्र पर आई, और पत्थर को कब्र से हटा हुआ देखा।
२तब वह दौड़ी और शमौन पतरस और उस दूसरे चेले के पास जिससे यीशु प्रेम रखता था आकर कहा, “वे प्रभु को कब्र में से निकाल ले गए हैं; और हम नहीं जानतीं, कि उसे कहाँ रख दिया है।”
३तब पतरस और वह दूसरा चेला निकलकर कब्र की ओर चले।
४और दोनों साथ-साथ दौड़ रहे थे, परन्तु दूसरा चेला पतरस से आगे बढ़कर कब्र पर पहले पहुँचा।
५और झुककर कपड़े पड़े देखे: तो भी वह भीतर न गया।
