यूहन्ना २१:१३
यीशु आया, और रोटी लेकर उन्हें दी, और वैसे ही मछली भी।यूहन्ना २१:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — John 21:13
- Then Jesus came and took the bread, gave it to them, and the fish likewise.
- ગુજરાતી — યોહાન ૨૧:૧૩
- ઈસુએ આવીને રોટલી તેમ જ માછલી પણ તેઓને આપી.
संदर्भ में
११शमौन पतरस ने डोंगी पर चढ़कर एक सौ तिरपन बड़ी मछलियों से भरा हुआ जाल किनारे पर खींचा, और इतनी मछलियाँ होने पर भी जाल न फटा।
१२यीशु ने उनसे कहा, “आओ, भोजन करो।” और चेलों में से किसी को साहस न हुआ, कि उससे पूछे, “तू कौन है?” क्योंकि वे जानते थे कि यह प्रभु है।
१३यीशु आया, और रोटी लेकर उन्हें दी, और वैसे ही मछली भी।
१४यह तीसरी बार है, कि यीशु ने मरे हुओं में से जी उठने के बाद चेलों को दर्शन दिए।
१५भोजन करने के बाद यीशु ने शमौन पतरस से कहा, “हे शमौन, यूहन्ना के पुत्र, क्या तू इनसे बढ़कर मुझसे प्रेम रखता है?” उसने उससे कहा, “हाँ प्रभु; तू तो जानता है, कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।” उसने उससे कहा, “मेरे मेम्नों को चरा।”
