यूहन्ना ६:४३
यीशु ने उनको उत्तर दिया, “आपस में मत कुड़कुड़ाओ।यूहन्ना ६:४३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — John 6:43
- Therefore Jesus answered them, “Don’t murmur among yourselves.
- ગુજરાતી — યોહાન ૬:૪૩
- ઈસુએ જવાબ આપ્યો કે, ‘તમે અંદરોઅંદર બડબડાટ ન કરો.
संदर्भ में
४१तब यहूदी उस पर कुड़कुड़ाने लगे, इसलिए कि उसने कहा था, “जो रोटी स्वर्ग से उतरी, वह मैं हूँ।”
४२और उन्होंने कहा, “क्या यह यूसुफ का पुत्र यीशु नहीं, जिसके माता-पिता को हम जानते हैं? तो वह क्यों कहता है कि मैं स्वर्ग से उतरा हूँ?”
४३यीशु ने उनको उत्तर दिया, “आपस में मत कुड़कुड़ाओ।
४४कोई मेरे पास नहीं आ सकता, जब तक पिता, जिसने मुझे भेजा है, उसे खींच न ले; और मैं उसको अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।
४५भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में यह लिखा है, ‘वे सब परमेश्वर की ओर से सिखाए हुए होंगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है। (यशा. 54:13)
