यूहन्ना ९:३७
यीशु ने उससे कहा, “तूने उसे देखा भी है; और जो तेरे साथ बातें कर रहा है वही है।”यूहन्ना ९:३७ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — John 9:37
- Jesus said to him, “You have both seen him, and it is he who speaks with you.”
- ગુજરાતી — યોહાન ૯:૩૭
- ઈસુએ તેને કહ્યું કે, ‘તેં તેમને જોયા છે અને જે તારી સાથે વાત કરે છે, તે જ તે છે.’”
संदर्भ में
३५यीशु ने सुना, कि उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया है; और जब उससे भेंट हुई तो कहा, “क्या तू परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है?”
३६उसने उत्तर दिया, “हे प्रभु, वह कौन है कि मैं उस पर विश्वास करूँ?”
३७यीशु ने उससे कहा, “तूने उसे देखा भी है; और जो तेरे साथ बातें कर रहा है वही है।”
३८उसने कहा, “हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूँ ।” और उसे दण्डवत् किया।
३९तब यीशु ने कहा, “मैं इस जगत में न्याय के लिये आया हूँ, ताकि जो नहीं देखते वे देखें, और जो देखते हैं वे अंधे हो जाएँ।”
