योना ४:३
सो अब हे यहोवा, मेरा प्राण ले ले; क्योंकि मेरे लिये जीवित रहने से मरना ही भला है।”योना ४:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Jonah 4:3
- Therefore now, LORD, take, I beg you, my life from me, for it is better for me to die than to live.”
- ગુજરાતી — યૂના ૪:૩
- તેથી હવે, હે ઈશ્વર, હું તમને વિનંતી કરું છું કે મારા જીવનનો અંત લાવો, કેમ કે મારે માટે જીવવા કરતાં મરવું વધારે સારું છે.”
संदर्भ में
१यह बात योना को बहुत ही बुरी लगी, और उसका क्रोध भड़का।
२और उसने यहोवा से यह कहकर प्रार्थना की , “हे यहोवा जब मैं अपने देश में था, तब क्या मैं यही बात न कहता था? इसी कारण मैंने तेरी आज्ञा सुनते ही तर्शीश को भाग जाने के लिये फुर्ती की; क्योंकि मैं जानता था कि तू अनुग्रहकारी और दयालु परमेश्वर है, और विलम्ब से कोप करनेवाला करुणानिधान है, और दुःख देने से प्रसन्न नहीं होता।
३सो अब हे यहोवा, मेरा प्राण ले ले; क्योंकि मेरे लिये जीवित रहने से मरना ही भला है।”
४यहोवा ने कहा, “ तेरा जो क्रोध भड़का है, क्या वह उचित है? ”
५इस पर योना उस नगर से निकलकर, उसकी पूरब ओर बैठ गया; और वहाँ एक छप्पर बनाकर उसकी छाया में बैठा हुआ यह देखने लगा कि नगर का क्या होगा?
