लैव्यव्यवस्था १६:२५
और पापबलि की चर्बी को वह वेदी पर जलाए।लैव्यव्यवस्था १६:२५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Leviticus 16:25
- The fat of the sin offering he shall burn on the altar.
- ગુજરાતી — લેવી ૧૬:૨૫
- પાપાર્થાર્પણની ચરબીનું દહન તે વેદી પર કરે.
संदर्भ में
२३“तब हारून मिलापवाले तम्बू में आए, और जिस सनी के वस्त्रों को पहने हुए उसने अति पवित्रस्थान में प्रवेश किया था उन्हें उतारकर वहीं पर रख दे।
२४फिर वह किसी पवित्रस्थान में जल से स्नान कर अपने निज वस्त्र पहन ले, और बाहर जाकर अपने होमबलि और साधारण जनता के होमबलि को चढ़ाकर अपने और जनता के लिये प्रायश्चित करे।
२५और पापबलि की चर्बी को वह वेदी पर जलाए।
२६और जो मनुष्य बकरे को अजाजेल के लिये छोड़कर आए वह भी अपने वस्त्रों को धोए, और जल से स्नान करे, और तब वह छावनी में प्रवेश करे।
२७और पापबलि का बछड़ा और पापबलि का बकरा भी जिनका लहू पवित्रस्थान में प्रायश्चित करने के लिये पहुँचाया जाए वे दोनों छावनी से बाहर पहुँचाए जाएँ; और उनका चमड़ा, माँस, और गोबर आग में जला दिया जाए।
