लैव्यव्यवस्था २५:२
“इस्राएलियों से कह कि जब तुम उस देश में प्रवेश करो जो मैं तुम्हें देता हूँ, तब भूमि को यहोवा के लिये विश्राम मिला करे।लैव्यव्यवस्था २५:२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Leviticus 25:2
- “Speak to the children of Israel, and tell them, ‘When you come into the land which I give you, then the land shall keep a Sabbath to the LORD.
- ગુજરાતી — લેવી ૨૫:૨
- “તું ઇઝરાયલી લોકોને આ કહે કે, ‘જે દેશ હું તમને આપવાનો છું, તેમાં તમે પ્રવેશ કરો ત્યારે તે દેશ યહોવાહ માટે વિશ્રામવાર પાળે.
संदर्भ में
१फिर यहोवा ने सीनै पर्वत के पास मूसा से कहा,
२“इस्राएलियों से कह कि जब तुम उस देश में प्रवेश करो जो मैं तुम्हें देता हूँ, तब भूमि को यहोवा के लिये विश्राम मिला करे।
३छः वर्ष तो अपना-अपना खेत बोया करना, और छहों वर्ष अपनी-अपनी दाख की बारी छाँट छाँटकर देश की उपज इकट्ठी किया करना;
४परन्तु सातवें वर्ष भूमि को यहोवा के लिये परमविश्रामकाल मिला करे ; उसमें न तो अपना खेत बोना और न अपनी दाख की बारी छाँटना।
