लैव्यव्यवस्था ४:१९
और वह बछड़े की कुल चर्बी निकालकर वेदी पर जलाए।लैव्यव्यवस्था ४:१९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Leviticus 4:19
- All its fat he shall take from it, and burn it on the altar.
- ગુજરાતી — લેવી ૪:૧૯
- તેણે બળદની બધી ચરબી કાઢી લઈને વેદી પર બાળી મૂકવી.
संदर्भ में
१७और याजक अपनी उँगली लहू में डुबो-डुबोकर उसे बीचवाले पर्दे के आगे सात बार यहोवा के सामने छिड़के।
१८और उसी लहू में से वेदी के सींगों पर जो यहोवा के आगे मिलापवाले तम्बू में है लगाए; और बचा हुआ सब लहू होमबलि की वेदी के पाए पर जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है उण्डेल दे।
१९और वह बछड़े की कुल चर्बी निकालकर वेदी पर जलाए।
२०जैसे पापबलि के बछड़े से किया था वैसे ही इससे भी करे; इस भाँति याजक इस्राएलियों के लिये प्रायश्चित करे, तब उनका पाप क्षमा किया जाएगा।
२१और वह बछड़े को छावनी से बाहर ले जाकर उसी भाँति जलाए जैसे पहले बछड़े को जलाया था; यह तो मण्डली के निमित्त पापबलि ठहरेगा।
