लूका २४:१३
उसी दिन उनमें से दो जन इम्माऊस नामक एक गाँव को जा रहे थे, जो यरूशलेम से कोई सात मील की दूरी पर था।लूका २४:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Luke 24:13
- Behold, two of them were going that very day to a village named Emmaus, which was sixty stadia from Jerusalem.
- ગુજરાતી — લૂક ૨૪:૧૩
- તે જ દિવસે તેઓમાં બે, એમ્મૌસ નામનું એક ગામ યરુશાલેમથી લગભગ સાત માઇલ દૂર છે, ત્યાં જતા હતા.
संदर्भ में
११परन्तु उनकी बातें उन्हें कहानी के समान लगी और उन्होंने उन पर विश्वास नहीं किया।
१२तब पतरस उठकर कब्र पर दौड़ा गया, और झुककर केवल कपड़े पड़े देखे, और जो हुआ था, उससे अचम्भा करता हुआ, अपने घर चला गया।
१३उसी दिन उनमें से दो जन इम्माऊस नामक एक गाँव को जा रहे थे, जो यरूशलेम से कोई सात मील की दूरी पर था।
१४और वे इन सब बातों पर जो हुईं थीं, आपस में बातचीत करते जा रहे थे।
१५और जब वे आपस में बातचीत और पूछताछ कर रहे थे, तो यीशु आप पास आकर उनके साथ हो लिया।
