लूका ७:१३
उसे देखकर प्रभु को तरस आया, और उसने कहा, “मत रो।”लूका ७:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Luke 7:13
- When the Lord saw her, he had compassion on her and said to her, “Don’t cry.”
- ગુજરાતી — લૂક ૭:૧૩
- તેને જોઈને પ્રભુને તેના પર અનુકંપા આવી, અને ઈસુએ તે સ્ત્રીને કહ્યું કે, ‘રડીશ નહિ.’”
संदर्भ में
११थोड़े दिन के बाद वह नाईन नाम के एक नगर को गया, और उसके चेले, और बड़ी भीड़ उसके साथ जा रही थी।
१२जब वह नगर के फाटक के पास पहुँचा, तो देखो, लोग एक मुर्दे को बाहर लिए जा रहे थे; जो अपनी माँ का एकलौता पुत्र था, और वह विधवा थी: और नगर के बहुत से लोग उसके साथ थे।
१३उसे देखकर प्रभु को तरस आया, और उसने कहा, “मत रो।”
१४तब उसने पास आकर अर्थी को छुआ; और उठानेवाले ठहर गए, तब उसने कहा, “हे जवान, मैं तुझ से कहता हूँ, उठ!”
१५तब वह मुर्दा उठ बैठा, और बोलने लगा: और उसने उसे उसकी माँ को सौंप दिया।
