लूका ७:२३
धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”लूका ७:२३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Luke 7:23
- Blessed is he who finds no occasion for stumbling in me.”
- ગુજરાતી — લૂક ૭:૨૩
- અને જે કોઈ મારાથી દૂર ન થાય તે આશીર્વાદિત છે.’”
संदर्भ में
२१उसी घड़ी उसने बहुतों को बीमारियों और पीड़ाओं, और दुष्टात्माओं से छुड़ाया; और बहुत से अंधों को आँखें दी।
२२और उसने उनसे कहा, “जो कुछ तुम ने देखा और सुना है, जाकर यूहन्ना से कह दो; कि अंधे देखते हैं, लँगड़े चलते फिरते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं, बहरे सुनते है, और मुर्दे जिलाए जाते है, और कंगालों को सुसमाचार सुनाया जाता है। (यशा. 35:5,6, यशा. 61:1)
२३धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”
२४जब यूहन्ना के भेजे हुए लोग चल दिए, तो यीशु यूहन्ना के विषय में लोगों से कहने लगा, “तुम जंगल में क्या देखने गए थे? क्या हवा से हिलते हुए सरकण्डे को?
२५तो तुम फिर क्या देखने गए थे? क्या कोमल वस्त्र पहने हुए मनुष्य को? देखो, जो भड़कीला वस्त्र पहनते, और सुख-विलास से रहते हैं, वे राजभवनों में रहते हैं।
