मरकुस १२:३
पर उन्होंने उसे पकड़कर पीटा और खाली हाथ लौटा दिया।मरकुस १२:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Mark 12:3
- They took him, beat him, and sent him away empty.
- ગુજરાતી — માર્ક ૧૨:૩
- પણ તેઓએ તેને પકડીને માર્યો અને ખાલી હાથે પાછો મોકલ્યો.
संदर्भ में
१फिर वह दृष्टान्तों में उनसे बातें करने लगा: “किसी मनुष्य ने दाख की बारी लगाई, और उसके चारों ओर बाड़ा बाँधा, और रस का कुण्ड खोदा, और गुम्मट बनाया; और किसानों को उसका ठेका देकर परदेश चला गया।
२फिर फल के मौसम में उसने किसानों के पास एक दास को भेजा कि किसानों से दाख की बारी के फलों का भाग ले।
३पर उन्होंने उसे पकड़कर पीटा और खाली हाथ लौटा दिया।
४फिर उसने एक और दास को उनके पास भेजा और उन्होंने उसका सिर फोड़ डाला और उसका अपमान किया।
५फिर उसने एक और को भेजा, और उन्होंने उसे मार डाला; तब उसने और बहुतों को भेजा, उनमें से उन्होंने कितनों को पीटा, और कितनों को मार डाला।
