मरकुस ४:३
“सुनो! देखो, एक बोनेवाला, बीज बोने के लिये निकला।मरकुस ४:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Mark 4:3
- “Listen! Behold, the farmer went out to sow.
- ગુજરાતી — માર્ક ૪:૩
- ‘સાંભળો, જુઓ, વાવનાર વાવવાને બહાર ગયો.
संदर्भ में
१यीशु फिर झील के किनारे उपदेश देने लगा: और ऐसी बड़ी भीड़ उसके पास इकट्ठी हो गई, कि वह झील में एक नाव पर चढ़कर बैठ गया, और सारी भीड़ भूमि पर झील के किनारे खड़ी रही।
२और वह उन्हें दृष्टान्तों में बहुत सारी बातें सिखाने लगा, और अपने उपदेश में उनसे कहा,
३“सुनो! देखो, एक बोनेवाला, बीज बोने के लिये निकला।
४और बोते समय कुछ तो मार्ग के किनारे गिरा और पक्षियों ने आकर उसे चुग लिया।
५और कुछ पत्थरीली भूमि पर गिरा जहाँ उसको बहुत मिट्टी न मिली, और नरम मिट्टी मिलने के कारण जल्द उग आया।
