मरकुस ६:१
वहाँ से निकलकर वह अपने देश में आया, और उसके चेले उसके पीछे हो लिए।मरकुस ६:१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Mark 6:1
- He went out from there. He came into his own country, and his disciples followed him.
- ગુજરાતી — માર્ક ૬:૧
- ત્યાંથી નીકળીને ઈસુ પોતાના પ્રદેશ નાસરેથમાં આવ્યા; અને તેમના શિષ્યો તેમની પાછળ આવ્યા.
संदर्भ में
१वहाँ से निकलकर वह अपने देश में आया, और उसके चेले उसके पीछे हो लिए।
२सब्त के दिन वह आराधनालय में उपदेश करने लगा; और बहुत लोग सुनकर चकित हुए और कहने लगे, “इसको ये बातें कहाँ से आ गई? और यह कौन सा ज्ञान है जो उसको दिया गया है? और कैसे सामर्थ्य के काम इसके हाथों से प्रगट होते हैं?
३क्या यह वही बढ़ई नहीं, जो मरियम का पुत्र, और याकूब और योसेस और यहूदा और शमौन का भाई है? और क्या उसकी बहनें यहाँ हमारे बीच में नहीं रहतीं?” इसलिए उन्होंने उसके विषय में ठोकर खाई।
