मत्ती २४:२८
जहाँ लाश हो, वहीं गिद्ध इकट्ठे होंगे।मत्ती २४:२८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Matthew 24:28
- For wherever the carcass is, that is where the vultures gather together.
- ગુજરાતી — માથ્થી ૨૪:૨૮
- જ્યાં મૃતદેહ હોય, ત્યાં ગીધો એકઠાં થશે.
संदर्भ में
२६इसलिए यदि वे तुम से कहें, ‘देखो, वह जंगल में है’, तो बाहर न निकल जाना; ‘देखो, वह कोठरियों में है’, तो विश्वास न करना।
२७“क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्चिम तक चमकती जाती है, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा।
२८जहाँ लाश हो, वहीं गिद्ध इकट्ठे होंगे।
२९“उन दिनों के क्लेश के बाद तुरन्त सूर्य अंधियारा हो जाएगा, और चाँद का प्रकाश जाता रहेगा, और तारे आकाश से गिर पड़ेंगे और आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी।
३०तब मनुष्य के पुत्र का चिन्ह आकाश में दिखाई देगा, और तब पृथ्वी के सब कुलों के लोग छाती पीटेंगे; और मनुष्य के पुत्र को बड़ी सामर्थ्य और ऐश्वर्य के साथ आकाश के बादलों पर आते देखेंगे।
