गिनती १६:४८
और वह मुर्दों और जीवित के मध्य में खड़ा हुआ; तब मरी थम गई।गिनती १६:४८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Numbers 16:48
- He stood between the dead and the living; and the plague was stayed.
- ગુજરાતી — ગણના ૧૬:૪૮
- હારુન મરેલા તથા જીવતાઓની વચ્ચે ઊભો રહ્યો; આ પ્રમાણે મરકી બંધ થઈ.
संदर्भ में
४६और मूसा ने हारून से कहा, “धूपदान को लेकर उसमें वेदी पर से आग रखकर उस पर धूप डाल, मण्डली के पास फुर्ती से जाकर उसके लिये प्रायश्चित कर; क्योंकि यहोवा का कोप अत्यन्त भड़का है, और मरी फैलने लगी है।”
४७मूसा की आज्ञा के अनुसार हारून धूपदान लेकर मण्डली के बीच में दौड़ा गया; और यह देखकर कि लोगों में मरी फैलने लगी है, उसने धूप जलाकर लोगों के लिये प्रायश्चित किया।
४८और वह मुर्दों और जीवित के मध्य में खड़ा हुआ; तब मरी थम गई।
४९और जो कोरह के संग भागी होकर मर गए थे, उन्हें छोड़ जो लोग इस मरी से मर गए वे चौदह हजार सात सौ थे। (1 कुरि. 10:10)
५०तब हारून मिलापवाले तम्बू के द्वार पर मूसा के पास लौट गया, और मरी थम गई।
