गिनती १८:१०
उनको परमपवित्र वस्तु जानकर खाया करना ; उनको हर एक पुरुष खा सकता है; वे तेरे लिये पवित्र हैं।गिनती १८:१० · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Numbers 18:10
- You shall eat of it like the most holy things. Every male shall eat of it. It shall be holy to you.
- ગુજરાતી — ગણના ૧૮:૧૦
- તે પરમપવિત્ર વસ્તુઓ તરીકે તારે અર્પણો ખાવાં . તમારામાંના દરેક પુરુષોએ પણ તેમાંથી ખાવું; તે તારે માટે પવિત્ર ગણવાં.
संदर्भ में
८फिर यहोवा ने हारून से कहा, “सुन, मैं आप तुझको उठाई हुई भेंट सौंप देता हूँ, अर्थात् इस्राएलियों की पवित्र की हुई वस्तुएँ; जितनी हों उन्हें मैं तेरा अभिषेक वाला भाग ठहराकर तुझे और तेरे पुत्रों को सदा का हक़ करके दे देता हूँ। (1 कुरि. 9:13)
९जो परमपवित्र वस्तुएँ आग में भस्म न की जाएँगी वे तेरी ही ठहरें, अर्थात् इस्राएलियों के सब चढ़ावों में से उनके सब अन्नबलि, सब पापबलि, और सब दोषबलि, जो वे मुझ को दें, वह तेरे और तेरे पुत्रों के लिये परमपवित्र ठहरें।
१०उनको परमपवित्र वस्तु जानकर खाया करना ; उनको हर एक पुरुष खा सकता है; वे तेरे लिये पवित्र हैं।
११फिर ये वस्तुएँ भी तेरी ठहरें, अर्थात् जितनी भेंटें इस्राएली हिलाने के लिये दें, उनको मैं तुझे और तेरे बेटे-बेटियों को सदा का हक़ करके दे देता हूँ; तेरे घराने में जितने शुद्ध हों वह उन्हें खा सकेंगे।
१२फिर उत्तम से उत्तम नया दाखमधु, और गेहूँ, अर्थात् इनकी पहली उपज जो वे यहोवा को दें, वह मैं तुझको देता हूँ।
