गिनती ३१:१३
तब मूसा और एलीआजर याजक और मण्डली के सब प्रधान छावनी के बाहर उनका स्वागत करने को निकले।गिनती ३१:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Numbers 31:13
- Moses and Eleazar the priest, with all the princes of the congregation, went out to meet them outside of the camp.
- ગુજરાતી — ગણના ૩૧:૧૩
- મૂસા, એલાઝાર યાજક તથા જમાતના આગેવાનો તેઓને મળવા માટે છાવણી બહાર આવ્યા.
संदर्भ में
११तब वे, क्या मनुष्य क्या पशु, सब बन्दियों और सारी लूट-पाट को लेकर
१२यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, मोआब के अराबा में, छावनी के निकट, मूसा और एलीआजर याजक और इस्राएलियों की मण्डली के पास आए।
१३तब मूसा और एलीआजर याजक और मण्डली के सब प्रधान छावनी के बाहर उनका स्वागत करने को निकले।
१४और मूसा सहस्रपति-शतपति आदि, सेनापतियों से, जो युद्ध करके लौटे आते थे क्रोधित होकर कहने लगा,
१५“क्या तुम ने सब स्त्रियों को जीवित छोड़ दिया?
