गिनती ३३:३९
और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।गिनती ३३:३९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Numbers 33:39
- Aaron was one hundred twenty-three years old when he died in Mount Hor.
- ગુજરાતી — ગણના ૩૩:૩૯
- હારુન હોર પર્વત પર મરણ પામ્યો ત્યારે તે એકસો તેવીસ વર્ષનો હતો.
संदर्भ में
३७फिर कादेश से कूच करके होर पर्वत के पास, जो एदोम देश की सीमा पर है, डेरे डाले।
३८वहाँ इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चालीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के पहले दिन को हारून याजक यहोवा की आज्ञा पाकर होर पर्वत पर चढ़ा, और वहाँ मर गया।
३९और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।
४०और अराद का कनानी राजा, जो कनान देश के दक्षिण भाग में रहता था, उसने इस्राएलियों के आने का समाचार पाया।
४१तब इस्राएलियों ने होर पर्वत से कूच करके सलमोना में डेरे डाले।
