गिनती ४:१८
“कहातियों के कुलों के गोत्रों को लेवियों में से नाश न होने देना;गिनती ४:१८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Numbers 4:18
- “Don’t cut off the tribe of the families of the Kohathites from among the Levites;
- ગુજરાતી — ગણના ૪:૧૮
- “લેવીઓમાંથી કહાથના કુટુંબોના કુળને કાઢી નાખવાં નહિ.
संदर्भ में
१६“जो वस्तुएँ हारून याजक के पुत्र एलीआजर को देख-रेख के लिये सौंपी जाएँ वे ये हैं, अर्थात् उजियाला देने के लिये तेल, और सुगन्धित धूप, और नित्य अन्नबलि, और अभिषेक का तेल, और सारे निवास, और उसमें की सब वस्तुएँ, और पवित्रस्थान और उसके सम्पूर्ण सामान।”
१७फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
१८“कहातियों के कुलों के गोत्रों को लेवियों में से नाश न होने देना;
१९उसके साथ ऐसा करो, कि जब वे परमपवित्र वस्तुओं के समीप आएँ, तब न मरें परन्तु जीवित रहें; इस कारण हारून और उसके पुत्र भीतर आकर एक-एक के लिये उसकी सेवकाई और उसका भार ठहरा दें,
२०और वे पवित्र वस्तुओं के देखने को क्षण भर के लिये भी भीतर आने न पाएँ, कहीं ऐसा न हो कि मर जाएँ।”
