फिलिप्पियों ३:७
परन्तु जो-जो बातें मेरे लाभ की थीं , उन्हीं को मैंने मसीह के कारण हानि समझ लिया है।फिलिप्पियों ३:७ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Philippians 3:7
- However, I consider those things that were gain to me as a loss for Christ.
- ગુજરાતી — ફિલિપ્પીઓને પત્ર ૩:૭
- છતાં પણ જે બાબતો મને ઉપયોગી હતી, તે મેં ખ્રિસ્તને સારું હાનિકારક જેવી માની.
संदर्भ में
५आठवें दिन मेरा खतना हुआ, इस्राएल के वंश, और बिन्यामीन के गोत्र का हूँ; इब्रानियों का इब्रानी हूँ; व्यवस्था के विषय में यदि कहो तो फरीसी हूँ।
६उत्साह के विषय में यदि कहो तो कलीसिया का सतानेवाला; और व्यवस्था की धार्मिकता के विषय में यदि कहो तो निर्दोष था।
७परन्तु जो-जो बातें मेरे लाभ की थीं , उन्हीं को मैंने मसीह के कारण हानि समझ लिया है।
८वरन् मैं अपने प्रभु मसीह यीशु की पहचान की उत्तमता के कारण सब बातों को हानि समझता हूँ। जिसके कारण मैंने सब वस्तुओं की हानि उठाई, और उन्हें कूड़ा समझता हूँ, ताकि मैं मसीह को प्राप्त करूँ।
९और उसमें पाया जाऊँ; न कि अपनी उस धार्मिकता के साथ, जो व्यवस्था से है, वरन् उस धार्मिकता के साथ जो मसीह पर विश्वास करने के कारण है, और परमेश्वर की ओर से विश्वास करने पर मिलती है,
