नीतिवचन ३०:११
ऐसे लोग हैं, जो अपने पिता को श्राप देते और अपनी माता को धन्य नहीं कहते।नीतिवचन ३०:११ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Proverbs 30:11
- There is a generation that curses their father, and doesn’t bless their mother.
- ગુજરાતી — નીતિવચનો ૩૦:૧૧
- એવી પણ એક પેઢી છે કે જે પોતાનાં પિતાને શાપ આપે છે અને પોતાની માતાને આશીર્વાદ આપતી નથી.
संदर्भ में
९ऐसा न हो कि जब मेरा पेट भर जाए, तब मैं इन्कार करके कहूँ कि यहोवा कौन है? या निर्धन होकर चोरी करूँ, और परमेश्वर के नाम का अनादर करूँ।
१०किसी दास की, उसके स्वामी से चुगली न करना , ऐसा न हो कि वह तुझे श्राप दे, और तू दोषी ठहराया जाए।
११ऐसे लोग हैं, जो अपने पिता को श्राप देते और अपनी माता को धन्य नहीं कहते।
१२वे ऐसे लोग हैं जो अपनी दृष्टि में शुद्ध हैं, परन्तु उनका मैल धोया नहीं गया।
१३एक पीढ़ी के लोग ऐसे हैं उनकी दृष्टि क्या ही घमण्ड से भरी रहती है, और उनकी आँखें कैसी चढ़ी हुई रहती हैं।
