नीतिवचन ८:१०
चाँदी नहीं, मेरी शिक्षा ही को चुन लो, और उत्तम कुन्दन से बढ़कर ज्ञान को ग्रहण करो।नीतिवचन ८:१० · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Proverbs 8:10
- Receive my instruction rather than silver, knowledge rather than choice gold.
- ગુજરાતી — નીતિવચનો ૮:૧૦
- ચાંદી નહિ પણ મારી સલાહ લો અને ચોખ્ખા સોના કરતાં ડહાપણ પ્રાપ્ત કરો.
संदर्भ में
८मेरे मुँह की सब बातें धर्म की होती हैं, उनमें से कोई टेढ़ी या उलट-फेर की बात नहीं निकलती है।
९समझवाले के लिये वे सब सहज, और ज्ञान प्राप्त करनेवालों के लिये अति सीधी हैं।
१०चाँदी नहीं, मेरी शिक्षा ही को चुन लो, और उत्तम कुन्दन से बढ़कर ज्ञान को ग्रहण करो।
११क्योंकि बुद्धि, बहुमूल्य रत्नों से भी अच्छी है, और सारी मनभावनी वस्तुओं में कोई भी उसके तुल्य नहीं है।
१२मैं जो बुद्धि हूँ, और मैं चतुराई में वास करती हूँ , और ज्ञान और विवेक को प्राप्त करती हूँ।
