भजन संहिता १०२:३
क्योंकि मेरे दिन धुएँ के समान उड़े जाते हैं, और मेरी हड्डियाँ आग के समान जल गई हैं ।भजन संहिता १०२:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 102:3
- For my days consume away like smoke. My bones are burned as a torch.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૦૨:૩
- કારણ કે મારા દિવસો તો ધુમાડાની જેમ વીતી જાય છે અને મારાં હાડકાં અગ્નિની જેમ બળી જાય છે.
संदर्भ में
१हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन; मेरी दुहाई तुझ तक पहुँचे!
२मेरे संकट के दिन अपना मुख मुझसे न छिपा ले; अपना कान मेरी ओर लगा; जिस समय मैं पुकारूँ, उसी समय फुर्ती से मेरी सुन ले!
३क्योंकि मेरे दिन धुएँ के समान उड़े जाते हैं, और मेरी हड्डियाँ आग के समान जल गई हैं ।
४मेरा मन झुलसी हुई घास के समान सूख गया है; और मैं अपनी रोटी खाना भूल जाता हूँ।
५कराहते-कराहते मेरी चमड़ी हड्डियों में सट गई है।
