भजन संहिता १०३:३
वही तो तेरे सब अधर्म को क्षमा करता, और तेरे सब रोगों को चंगा करता है,भजन संहिता १०३:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 103:3
- who forgives all your sins, who heals all your diseases,
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૦૩:૩
- તે તારાં સઘળાં પાપ માફ કરે છે; અને તારા સર્વ રોગ મટાડે છે.
संदर्भ में
१हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह; और जो कुछ मुझ में है, वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!
२हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूलना।
३वही तो तेरे सब अधर्म को क्षमा करता, और तेरे सब रोगों को चंगा करता है,
४वही तो तेरे प्राण को नाश होने से बचा लेता है , और तेरे सिर पर करुणा और दया का मुकुट बाँधता है,
५वही तो तेरी लालसा को उत्तम पदार्थों से तृप्त करता है, जिससे तेरी जवानी उकाब के समान नई हो जाती है।
