भजन संहिता ११९:१५
मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा, और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि रखूँगा।भजन संहिता ११९:१५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 119:15
- I will meditate on your precepts, and consider your ways.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૧૯:૧૫
- હું તમારા નિયમોનું મનન કરીશ અને તમારા માર્ગોને અનુસરીશ.
संदर्भ में
१३तेरे सब कहे हुए नियमों का वर्णन, मैंने अपने मुँह से किया है।
१४मैं तेरी चितौनियों के मार्ग से, मानो सब प्रकार के धन से हर्षित हुआ हूँ।
१५मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा, और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि रखूँगा।
१६मैं तेरी विधियों से सुख पाऊँगा; और तेरे वचन को न भूलूँगा।
१७अपने दास का उपकार कर कि मैं जीवित रहूँ, और तेरे वचन पर चलता रहूँ ।
