भजन संहिता १२४
100%
१इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,
२यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,
३तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते , जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,
४हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;
५उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।
६धन्य है यहोवा, जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया!
७हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया ; जाल फट गया और हम बच निकले!
८यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।
