भजन संहिता १४१:७
जैसे भूमि में हल चलने से ढेले फूटते हैं , वैसे ही हमारी हड्डियाँ अधोलोक के मुँह पर छितराई गई हैं।भजन संहिता १४१:७ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 141:7
- “As when one plows and breaks up the earth, our bones are scattered at the mouth of Sheol.”
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૪૧:૭
- તેઓ કહેશે, “જેમ કોઈ જમીન પર લાકડાંને કાપીને ચીરે છે તેમ, અમારાં હાડકાં કબરના પ્રવેશ આગળ વિખરાયેલાં હતાં.”
संदर्भ में
५धर्मी मुझ को मारे तो यह करुणा मानी जाएगी, और वह मुझे ताड़ना दे, तो यह मेरे सिर पर का तेल ठहरेगा; मेरा सिर उससे इन्कार न करेगा। दुष्ट लोगों के बुरे कामों के विरुद्ध मैं निरन्तर प्रार्थना करता रहूँगा।
६जब उनके न्यायी चट्टान के ऊपर से गिराए गए, तब उन्होंने मेरे वचन सुन लिए; क्योंकि वे मधुर हैं।
७जैसे भूमि में हल चलने से ढेले फूटते हैं , वैसे ही हमारी हड्डियाँ अधोलोक के मुँह पर छितराई गई हैं।
८परन्तु हे यहोवा प्रभु, मेरी आँखें तेरी ही ओर लगी हैं; मैं तेरा शरणागत हूँ; तू मेरे प्राण जाने न दे!
९मुझे उस फंदे से, जो उन्होंने मेरे लिये लगाया है, और अनर्थकारियों के जाल से मेरी रक्षा कर!
