भजन संहिता १४४:१२
हमारे बेटे जवानी के समय पौधों के समान बढ़े हुए हों , और हमारी बेटियाँ उन कोनेवाले खम्भों के समान हों, जो महल के लिये बनाए जाएँ;भजन संहिता १४४:१२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 144:12
- Then our sons will be like well-nurtured plants, our daughters like pillars carved to adorn a palace.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૪૪:૧૨
- અમારા પુત્રો પોતાની યુવાવસ્થામાં વધેલા રોપા જેવા થાઓ; અને અમારી પુત્રીઓ રાજમહેલની શણગારેલી ખૂણાની થાંભલીઓ જેવી થાઓ.
संदर्भ में
१०तू राजाओं का उद्धार करता है, और अपने दास दाऊद को तलवार की मार से बचाता है।
११मुझ को उबार और परदेशियों के वश से छुड़ा ले, जिनके मुँह से झूठी बातें निकलती हैं, और जिनका दाहिना हाथ झूठ का दाहिना हाथ है।
१२हमारे बेटे जवानी के समय पौधों के समान बढ़े हुए हों , और हमारी बेटियाँ उन कोनेवाले खम्भों के समान हों, जो महल के लिये बनाए जाएँ;
१३हमारे खत्ते भरे रहें, और उनमें भाँति-भाँति का अन्न रखा जाए, और हमारी भेड़-बकरियाँ हमारे मैदानों में हजारों हजार बच्चे जनें;
१४तब हमारे बैल खूब लदे हुए हों; हमें न विघ्न हो और न हमारा कहीं जाना हो, और न हमारे चौकों में रोना-पीटना हो ,
