भजन संहिता १४५:३
यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है, और उसकी बड़ाई अगम है।भजन संहिता १४५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 145:3
- Great is the LORD, and greatly to be praised! His greatness is unsearchable.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૪૫:૩
- યહોવાહ મહાન છે તે બહુ જ સ્તુતિપાત્ર છે; તેમની મહાનતા સમજશક્તિની બહાર છે.
संदर्भ में
१हे मेरे परमेश्वर, हे राजा, मैं तुझे सराहूँगा, और तेरे नाम को सदा सर्वदा धन्य कहता रहूँगा।
२प्रतिदिन मैं तुझको धन्य कहा करूँगा, और तेरे नाम की स्तुति सदा सर्वदा करता रहूँगा।
३यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है, और उसकी बड़ाई अगम है।
४तेरे कामों की प्रशंसा और तेरे पराक्रम के कामों का वर्णन, पीढ़ी-पीढ़ी होता चला जाएगा।
५मैं तेरे ऐश्वर्य की महिमा के प्रताप पर और तेरे भाँति-भाँति के आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करूँगा।
