भजन संहिता १४६:९
यहोवा परदेशियों की रक्षा करता है; और अनाथों और विधवा को तो सम्भालता है ; परन्तु दुष्टों के मार्ग को टेढ़ा-मेढ़ा करता है।भजन संहिता १४६:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 146:9
- The LORD preserves the foreigners. He upholds the fatherless and widow, but he turns the way of the wicked upside down.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૪૬:૯
- યહોવાહ દેશમાંના વિદેશીઓનું રક્ષણ કરે છે; તે અનાથો તથા વિધવાઓને ઊંચાં કરે છે, પણ તે દુષ્ટોનો વિરોધ કરે છે.
संदर्भ में
७वह पिसे हुओं का न्याय चुकाता है; और भूखों को रोटी देता है। यहोवा बन्दियों को छुड़ाता है;
८यहोवा अंधों को आँखें देता है। यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है; यहोवा धर्मियों से प्रेम रखता है।
९यहोवा परदेशियों की रक्षा करता है; और अनाथों और विधवा को तो सम्भालता है ; परन्तु दुष्टों के मार्ग को टेढ़ा-मेढ़ा करता है।
१०हे सिय्योन, यहोवा सदा के लिये, तेरा परमेश्वर पीढ़ी-पीढ़ी राज्य करता रहेगा। यहोवा की स्तुति करो!
