भजन संहिता १४७:३
वह खेदित मनवालों को चंगा करता है, और उनके घाव पर मरहम-पट्टी बाँधता है ।भजन संहिता १४७:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 147:3
- He heals the broken in heart, and binds up their wounds.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૪૭:૩
- હૃદયભંગ થયેલાઓને તે સાજા કરે છે અને તે તેઓના ઘા રુઝવે છે.
संदर्भ में
१यहोवा की स्तुति करो! क्योंकि अपने परमेश्वर का भजन गाना अच्छा है; क्योंकि वह मनभावना है, उसकी स्तुति करना उचित है।
२यहोवा यरूशलेम को फिर बसा रहा है; वह निकाले हुए इस्राएलियों को इकट्ठा कर रहा है।
३वह खेदित मनवालों को चंगा करता है, और उनके घाव पर मरहम-पट्टी बाँधता है ।
४वह तारों को गिनता, और उनमें से एक-एक का नाम रखता है।
५हमारा प्रभु महान और अति सामर्थी है; उसकी बुद्धि अपरम्पार है।
