भजन संहिता १५:३
जो अपनी जीभ से अपमान नहीं करता, और न अन्य लोगों की बुराई करता, और न अपने पड़ोसी का अपमान सुनता है;भजन संहिता १५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 15:3
- he who doesn’t slander with his tongue, nor does evil to his friend, nor casts slurs against his fellow man;
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૫:૩
- તે કદી પોતાની જીભે ચાડી કરતો નથી, બીજાનું ખરાબ કરતો નથી, પોતાના પડોશી પર તહોમત મૂકતો નથી.
संदर्भ में
१हे यहोवा तेरे तम्बू में कौन रहेगा? तेरे पवित्र पर्वत पर कौन बसने पाएगा?
२वह जो सिधाई से चलता और धर्म के काम करता है, और हृदय से सच बोलता है;
३जो अपनी जीभ से अपमान नहीं करता, और न अन्य लोगों की बुराई करता, और न अपने पड़ोसी का अपमान सुनता है;
४वह जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है , पर जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है, जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;
५जो अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता, और निर्दोष की हानि करने के लिये घूस नहीं लेता है। जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी न डगमगाएगा।
