भजन संहिता १८:१०
और वह करूब पर सवार होकर उड़ा, वरन् पवन के पंखों पर सवारी करके वेग से उड़ा।भजन संहिता १८:१० · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 18:10
- He rode on a cherub, and flew. Yes, he soared on the wings of the wind.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૮:૧૦
- તે કરુબ પર સવારી કરીને ઊડ્યા; તે પવનની પાંખોની જેમ ઊડ્યા.
संदर्भ में
८उसके नथनों से धुआँ निकला, और उसके मुँह से आग निकलकर भस्म करने लगी; जिससे कोएले दहक उठे।
९वह स्वर्ग को नीचे झुकाकर उतर आया; और उसके पाँवों तले घोर अंधकार था।
१०और वह करूब पर सवार होकर उड़ा, वरन् पवन के पंखों पर सवारी करके वेग से उड़ा।
११उसने अंधियारे को अपने छिपने का स्थान और अपने चारों ओर आकाश की काली घटाओं का मण्डप बनाया।
१२उसके आगे बिजली से, ओले और अंगारे गिर पड़े।
