भजन संहिता १८:१३
तब यहोवा आकाश में गरजा, परमप्रधान ने अपनी वाणी सुनाई और ओले और अंगारों को भेजा।भजन संहिता १८:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 18:13
- The LORD also thundered in the sky. The Most High uttered his voice: hailstones and coals of fire.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૮:૧૩
- યહોવાહે આકાશમાં ગર્જના કરી! પરાત્પરે મોટો અવાજ કાઢ્યો અને કરા તથા વીજળીના ચમકારા થયા.
संदर्भ में
११उसने अंधियारे को अपने छिपने का स्थान और अपने चारों ओर आकाश की काली घटाओं का मण्डप बनाया।
१२उसके आगे बिजली से, ओले और अंगारे गिर पड़े।
१३तब यहोवा आकाश में गरजा, परमप्रधान ने अपनी वाणी सुनाई और ओले और अंगारों को भेजा।
१४उसने अपने तीर चला-चलाकर शत्रुओं को तितर-बितर किया; वरन् बिजलियाँ गिरा गिराकर उनको परास्त किया।
१५तब जल के नाले देख पड़े, और जगत की नींव प्रगट हुई, यह तो यहोवा तेरी डाँट से , और तेरे नथनों की साँस की झोंक से हुआ।
